गुमला, जुलाई 23 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़ा तूरीअम्बा गांव में स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय से जुड़े विभिन्न कार्यों में कर्मियों व कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से पैसे मांगने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: तूरीअम्बा में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा, बिजली बहालग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों ने बताया कि आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने, जमीन का ऑनलाइन म्यूटेशन कराने और ऑनलाइन रसीद कटाने जैसे सामान्य सरकारी कार्यों के लिए भी पैसे की मांग की जाती है। पैसे नहीं देने पर बहाना बनाकर काम टाल दिया जाता है। जिससे दूरदराज के ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है।शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने नाराजगी जताई।विधायक की...