Ghazipur News: 59 परिषदीय विद्यालयों के समीप से गुजर रहा करंट
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के 59 परिषदीय विद्यालयों के समीप या परिसर के ऊपर से बिजली विभाग का करंट प्रवाहित हो रहा है। विद्युत विभाग की लापरवाही से नौनिहालों की जान खतरे में बनी हुई है। विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। हालात यह है कि शिकायत के बावजूद विभाग तार को हटाने में रुचि ही नहीं ले रहा। हालांकि बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि पूर्व में करीब 200 विद्यालयों के समीप से तार गुजर रहा था, लेकिन अब 59 ही बचे हैं। जनपद में 2266 परिषदीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा। इनमें 2.25 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें कई विद्यालयों के परिसर में कहीं ट्रांसफार्मर लगाया गया है तो अन्य विद्यालयों के ऊपर मध्य से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। इससे बराबर दुर्घटना का भय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.