Ghazipur News: 57 हजार गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को लगेगा टीका
गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। पशुओं में होने वाले खुरपका-मुंहपका रोग के नियंत्रण के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए अभियान शुरू हो गया है। पहले चरण में 57 हजार गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. एके शाही ने बताया कि जनपद के सभी 16 ब्लॉकों में स्थित सभी पशु चिकित्सालयों के माध्यम से टीकाकरण संपादित किया जाएगा। इसके लिए 30 टीकाकरण टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पशुओं को निशुल्क टीका लगाएंगे। बताया कि चार माह से कम आयु के पशु तथा 8 माह से अधिक गर्भित गाय एवं भैंसों को छोड़कर सभी पात्र पशुओं को टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वह अपने गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में टीकाकरण कार्य कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.