गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: करंडा। बीते मंगलवार को चोचकपुर मौनी बाबा गंगा घाट पर डूबी सगी बहनों की लाइफ स्पोर्ट बोट से तलाशी कर रहे लोगों शुक्रवार की शाम पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ की टीम लगातार प्रयासरत रही। 56 घंटे बाद भी जानकारी नहीं मिलने से अब परिजनों में आक्रोश बढ़ रहा है। बता दें कि बसंतपट्टी गांव निवासी सगी बहन माही सिंह व महिमा सिंह गंगा में स्नान के दौरान डूब गयी थी। बुधवार की सुबह से शुक्रवार की शाम तक लाइफ स्पोर्ट बोट से तलाशी अभियान चलाया गया। परंतु सफलता नहीं मिली। जिससे घाट पर मौजूद परिजन भी परेशान रहे। कानूनगो रविंद्र गुप्ता ने बताया कि स्वजनों की मांग थी कि उन्हें नाव उपलब्ध कराया जाय, ताकि वह स्वयं तलाशी कर सके। उनकी मांग को देखते हुए बड़ी नाव लाइफ जैकेट के साथ उपलब्ध करा दी गयी। स्वजनों के साथ लेखपाल हरिकेश कुशवा...