गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: नंदगंज। नंदगंज पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान चार पहिया कार से 48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ ग्राम पिपरही तिराहा के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से दो पेटी किंगफिशर बीयर, दो पेटी ह्विस्की और नौ बोतल रॉयल स्टैग शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल बरामद शराब की मात्रा 48.03 लीटर बताई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार यादव निवासी गोसाईपुर टेंगराहा, थाना मीनापुर, बिहार, अखिलेश कुमार साहनी निवासी बोचहा, बिहार, दानिश अली निवासी सिहोरी और रोशन राय उर्फ गोलू निवासी सिहोरी, थाना नंदगंज, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी...