Ghazipur News: 46 पाउच शराब के साथ दो तस्कर बंदी
गाजीपुर, जुलाई 21 -- Ghazipur News: सैदपुर। स्थानीय औड़िहार रेलवे जंक्शन स्टेशन पर जीआरपी चौकी ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कर 46 पाउच देशी शराब बरामद की। दोनों आरोपित ट्रेन के माध्यम से शराब बिहार ले जाने की फिराक में थे। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रभात चंद पाठक ने बताया कि प्लेटफॉर्म 4 के पूर्वी छोर पर चेकिंग के दौरान आजाद वर्मा पुत्र राजेश कुमार निवासी डुबकियां चौबेपुर व अमन चौरसिया पुत्र विजय चौरसिया निवासी तरयां चौबेपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 46 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे शराब ले जाकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचते थे और इसी से अपना खर्च चलाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.