गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में उमस भरी गर्मी चरम पर है। कभी बारिश, कभी धूप से हर कोई परेशान है। ऐसे में अगर इस मौसम में दो मिनट भी लाइट चली जाए तो किसी की भी हालत खराब हो जाती है। लेकिन जिले में करीब 392 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जहां न तो सही से पेयजल की सुविधा है और नहीं लाइट की व्यवसस्था। वहीं अन्य केंद्रों पर भी लाइट चली जाने के बाद इनवर्टर आदि की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जिंदगी का पहला पाठ सीखने आए बच्चों के मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। सरकार की ओर से जिले में आंगनबाड़ी केंद्र तो बना दिए लेकिन उनमें मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध नहीं करवा पाई हैं। गाजीपुर में 3040 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों में से 392 केंद्रों पर बिजली का कनेक्शन नहीं है। जिसके चलते नौनिहाल गर्मी और पसीने मे...