गाजीपुर, नवम्बर 8 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जंगीपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गोरखपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 17 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी कब्जे में ले ली है। शनिवार को थानाध्यक्ष ओमप्रकाश और उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव पुलिस टीम के साथ अरसदपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार पुत्र हरिलाल साहनी निवासी मुगलपुरा उर्फ मुहम्मदाबाद, थाना पिपराइच तथा राहुल राठौर पुत्र जुगनू राठौर निवा...