गाजीपुर, नवम्बर 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में किसानों को उनकी मांग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने 3050 मीट्रिक टन डीएपी और 4388 मीट्रिक टन यूरिया सहकारी समितियों को आवंटित किया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारियों से क्षेत्रवार उर्वरक की मांग का सत्यापन कराने के बाद यह आवंटन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो सके।विभाग के अनुसार आवंटन के बाद भी जिले के बफर गोदामों में 8879 मीट्रिक टन यूरिया और 3033 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक आरक्षित है। वहीं सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर 2365 मीट्रिक टन यूरिया और 1676 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जिले में 19,627 मीट्रिक टन यूरिया और 3,810 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध जिला प्रशासन...