Ghazipur News: 30 घंटा बाद मिला बच्ची का शव
गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पलियां बुजुर्ग गांव के पास गंगा में डूबी 10 वर्षीय शिवांजलि का शव सोमवार अपराह्न करीब दो बजे एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। घटनास्थल से करीब 25-30 मीटर उत्तर पानी में शव दिखाई दिया, जिसे टीम ने बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। करीब 30 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पलियां बुजुर्ग निवासी सुनील गोड़ की बेटी शिवांजलि रविवार सुबह अपनी चचेरी बहन स्वरागिनी और बुआ की बेटी स्नेहा के साथ गंगा में स्नान करने गई थी। इस दौरान तीनों बालिकाएं डूबने लगीं। नाविक श्रीनिवास चौधरी ने तत्काल नाव से पहुंचकर स्वरागिनी और स्नेहा को बचा लिया, लेकिन शिवांजलि गंगा में लापता हो गई।इसके बाद स्थानीय गोताखोरों और वाराणसी की 34वीं वाहिनी पीएसी के प्लाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.