गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में 35 चिकित्सकों एवं 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने कुल 2725 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इनमें 1198 पुरुष, 1052 महिलाएं और 475 बच्चे शामिल रहे। मेले के दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 163 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: आरोग्य मेले में 1090 मरीजों का हुआ उपचार, छह रेफररोगवार मरीजों का उपचार मेले में बुखार के 306, चर्म रोग के 504, दमा के 445, मधुमेह के 104, नेत्र रोग के 18 तथा उच्च रक्तचाप के 99 मरीजों का उपचार कि...