गाजीपुर, सितम्बर 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। विकासखंड सैदपुर के ग्राम पंचायत मिर्जापुर और हसनपुर में संचालित अस्थायी गोआश्रय स्थलों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की गई है।

गोआश्रय स्थलों की जानकारी मिर्जापुर गोआश्रय स्थल में वर्तमान में 107 और हसनपुर में 58 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों गोआश्रय स्थलों के सुचारू संचालन के लिए अनुभवी एनजीओ, ट्रस्ट, गौ सेवा संस्थाओं, एफपीओ और पंजीकृत समितियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। चयनित संस्था को निराश्रित गोवंश का संरक्षण, भरण-पोषण एवं प्रबंधन, स्वच्छता, चारा-पानी, टीकाकरण और टैगिंग की व्यवस्था के साथ गोबर एवं गौमूत्र आधारित उत्पादों का प्रबंधन करना होगा। साथ ही अभिलेखों का रखरखाव, ऑ...