Ghazipur News: 24 रन से सुरहा ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल ग्राउंड पर स्वर्गीय जमुना स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुरहा और बारा की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित 10-10 ओवर के रोमांचक मुकाबले में सुरहा ने 24 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरहा की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारा की टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी। इस तरह सुरहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि अमौरा गांव के युवा समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.