Ghazipur News: 24 घंटे में कंपोजिट विद्यालय इनरवा की समस्या निस्तारित
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। विकासखंड सदर के राजस्व ग्राम इनरवा स्थित कंपोजिट विद्यालय की विभिन्न समस्याओं की शिकायत पर डीएम अनुपम शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने महज 24 घंटे के भीतर विद्यालय की प्रमुख समस्याओं का निस्तारण करा दिया विद्यालय परिसर में लंबे समय से जर्जर भवन को ध्वस्त कराया गया। इसके अलावा दिव्यांग शौचालय की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई, हैंडपंप की मरम्मत तथा पेयजल की व्यवस्था कराया गया। समस्याओं के तत्काल निस्तारण के बाद ही विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। इससे छात्र-छात्राओं को अब स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.