Ghazipur News: 23 करोड़ से बना एमआरएफ सेंटर, फिर भी कूड़ा निस्तारण का संकट
गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श बाजार में बनाए गए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर के बावजूद शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या बनी हुई है। शहर के 25 वार्डों से प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा सूखदेवपुर गांव की ओर पहुंचाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के साथ ही गंगा पुल से गाजीपुर आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित व्यवस्था के तहत एकत्र कर निस्तारण किया जाना है, लेकिन एमआरएफ सेंटर के संचालन और उसकी उपयोगिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
कूड़ा प्रबंधन की समस्या शहर के विभिन्न हिस्सों से कूड़ा एकत्र होने के बाद उसके निस्तारण की व्यवस्था प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.