Ghazipur News: 220 दिव्यांग बच्चों को मिलेगा उपकरण
गाजीपुर, सितम्बर 24 -- Ghazipur News: मरदह। समग्र शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र मरदह पर एलिम्को कंपनी कानपुर के संयुक्त की ओर से चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरदह, बिरनो, कासिमाबाद, जखनिया सहित आसपास के ब्लॉकों के कुल 140 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों को शैक्षिक सपोर्ट के लिए 200 उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित कर टोकन प्रदान किए गए। इस दौरान विशेष शिक्षक रामप्रवेश तिवारी, संजय प्रजापति, सुधाकर पांडेय, रामप्रवेश यादव, आनंद यादव, अमित सिंह, गुलाब राम, धीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह और जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिविर में 75 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.