Ghazipur News: 22 सौ एमटी यूरिया और 16 सौ एमटी फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध
गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में 181 सहकारी उर्वरक बिकी केन्द्रों पर यूरिया और फास्फेटिक उर्वरक का विक्रय किया जा रहा है। गुरुवार को समितियों पर 2200 मीट्रिक टन यूरिया और 16 सौ एमटी फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। गाजीपुर के बफर गोदाम में 5073 मीट्रिक टन यूरिया और 5146 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। साथ ही 2488 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन समितियों पर किया गया है। एआर कोऑपरेटिव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन में अबतक कुल 5248 मीट्रिक टन यूरिया और 5100 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि किसानों को उर्वरक के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आवश्कतानुसार ही उर्वरक की खरीदारी करें। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.