गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय नंदन गोड़ पुत्र बृजेश गोड़ का शनिवार की शाम को नहर के किनारे गमछा और चप्पल मिलने से परिजनों में डूबने की आशंका हो गई। जिसके परिजन पुलिस को सूचना दी गयी। करीब 15 घंटा बाद सोमवार को युवक का शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि नंदन शनिवार की दोपहर 2:00 बजे दिन में नहर की तरफ गया था। जब देर हुआ तो उसकी मां मंजू और बहन सरिता उसे खोजने के लिए नहर की तरफ गए। उन्हें नहर के किनारे नंदन का गमछा और चप्पल दिखा। इसकी जानकारी गांव में दिया। ग्रामीणों ने शनिवार की शाम नहर में खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं चला । रविवार की सुबह फिर ग्...