Ghazipur News: 12 सौ मरीजों को मिला आरोग्य मेला का लाभ
गाजीपुर, अक्टूबर 18 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1200 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। सुबह 10 बजे से ही इन केंद्रों पर मरीजों की भीड़ पहुंचने लगी थी। मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार और पेट दर्द के मरीज ज्यादा रहे। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में 35 चिकित्सकों एवं 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने कुल 2725 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इनमें 1198 पुरुष, 1052 महिलाएं और 475 बच्चे शामिल रहे। मेले के दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 163 लाभार्थियों के गोल्डन कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.