गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी सितम्बर महीने में आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जनपद न्यायालय से रवाना हुई जागरूकता वाहन शुक्रवार को सैदपुर स्थित व्यवहार न्यायलय परिसर पहुंचा। न्यायिक अधिकारियों ने आमजन को लोक अदालत के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन अश्विनी कुमार और अपर सिविल जज अंकित बरनवाल ने लोक अदालत की तिथि 12 सितम्बर और इसके माध्यम से मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के जरिए आपसी सुलह-समझौते से निस्तारित होने वाले मामलों का समाधान कराया जा सकता है। न्यायिक अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे आगामी लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आपसी सहमति से हल होने वाले मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित ...