Ghazipur News: 12 दिन में 4500 मवेशियों को लगा टीका
गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय पशु चिकित्सालय रेवतीपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया गया। अभियान में 14 टीमें लगाई गई हैं, जो गांव-गांव और घर-घर जाकर मवेशियों को टीका लगा रही हैं। पशुपालकों को बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव द्विवेदी ने बताया कि विकासखंड के नवली, सुहवल टोंगा, डेढ़गांवा, पकड़ी, युवराजपुर, नगदिलपुर, मेदिनीपुर, ताड़ीघाट, रेवतीपुर और उधरनपुर समेत 46 गांवों को अभियान में शामिल किया गया है। पिछले 12 दिनों में 4500 मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि मंगलवार को अकेले 400 पशुओं को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका संक्रामक रोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.