Ghazipur News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सभासदों का धरना सातवें दिन भी जारी
गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर पालिका परिषद में कथित भ्रष्टाचार, गृहकर और ट्रेड शुल्क में बेतहाशा वृद्धि और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर आक्रोशित सभासदों का 11 सूत्रीय मांगों के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने 15 अप्रैल को कोरम के अभाव में ईओ की ओर से स्थगित बोर्ड बैठक को अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से संचालित कराए गए टेंडर को निरस्त करने की मांग की। सभासदों ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पिछले दो वर्षों के पीएफ कटौती का विवरण सार्वजनिक करने, नियुक्ति प्रक्रिया की जांच और कर्मचारियों का शोषण बंद करने की मांग उठाई। आदर्श नगर योजना के तहत नगर पालिका मार्ग, देवी दयाल मार्ग और जिनोदपुर मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से हुए पोल लाइट कार्यों में कथित घोटाले की जांच की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.