गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर के पक्का घाट स्थित मोहनलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 11 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को मंगलवार को विद्यालय परिसर में दही खिलाकर और उत्साहवर्धन करते हुए सुल्तानपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान विद्यालय पदाधिकारियों और शिक्षकों ने खिलाड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और सफलता की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य राजेश लाल, आरएसएस नगर कार्यवाह दयानंद, सह नगर कार्यवाह शुभम, विहिप नगर मंत्री अमित और वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री प्रसाद शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के शिक्ष...