गाजीपुर, जुलाई 24 -- Ghazipur News: मरदह। थाना क्षेत्र के नसीरपुर कोड़री गांव में जिलाधिकारी के आदेश पर एक सप्ताह पूर्व प्रशासन ने दस वर्षों से बाधित ग्राम पंचायत के खड़ंजा मार्ग से अतिक्रमण हटाकर आवागमन बहाल कराया था। तहसीलदार कासिमाबाद, सीओ कासिमाबाद, चार थानों की पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में दीवार व झोपड़ी हटाई गई थी। आरोप है कि बीती रात दबंगों ने फिर से रास्ते पर ईंट, पेड़ की टहनियां और कूड़ा-करकट डालकर आवागमन बाधित कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। रामजतन राजभर सहित कई ग्रामीणों ने मरदह थाने में प्रार्थना पत्र देकर दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...