गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: जखनियां। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के विधानसभा जखनियां क्षेत्रीय कार्यालय का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष और वाराणसी प्रभारी सुनील कुमार पटेल और वाराणसी मंडल प्रभारी श्यामशंकर पटेल की मौजूदगी में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी ने विनय सागर ने की, जबकि आयोजन जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बौद्ध की देखरेख में हुआ। विनय सागर ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोरख...