गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जंगीपुर पुलिस ने गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर इमरान करैशी उर्फ सोनू पुत्र अबुल हसन कुरैशी को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक गजेन्द्र राय ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर इमरान कुरैशी उर्फ सोनू पुत्र अबुल हसन कुरैशी निवासी वार्ड नं. 6 जंगीपुर का निवासी है। मुखबीर की सूचना पर बेसो नदी पुल के पास बहद् ग्राम सरौली उर्फ पहेतिया से गिरफ्तार किया गया। जांच करने के पर एक अवैध तमंचा सहित एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए हिस्ट्रीशीटर को न्यायालय में पेश करते हुये जेल भेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...