गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर (जमानियां)। नगर पालिका परिषद की ओर से गृहकर (हाउस टैक्स) में पांच से दस गुना तक बढ़ोतरी किए जाने से व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश बढ़ता है। रविवार को भी व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने रामलीला मैदान पहुंचकर क्रमिक धरना को समर्थन दिया। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि कर निर्धारण की जटिल प्रक्रिया और नए नियमों के नाम पर व्यापारियों व आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। गृहकर के साथ जलकर और ट्रेड शुल्क में भी अप्रत्याशित वृद्धि की गई है। जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ गृहकर वापस होने तक विरोध जारी रहेगा। व्यापारियों की मांग है कि पुराने हाउस टैक्स को आधार बनाकर अधिकतम 10 से 20 प्रतिशत तक ही वृद्धि की जाए। साथ ही अमान...