Ghazipur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पशुपालक झुलसा
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। उसिया-महना मोड़ के पास शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। जबकि उसे बचाने पहुंचे पशुपालक राम अवतार सिंह कुशवाहा करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मोतीनगर बस्ती निवासी राम अवतार सिंह भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान 25 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़ा 11 हजार वोल्ट का तार जमीन पर लटक रहा था। तार की चपेट में आने से भैंस को करंट लग गया। उसे बचाने पहुंचे राम अवतार को भी बिजली का झटका लगा। उन्होंने किसी तरह पीछे हटकर अपनी जान बचाई, लेकिन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर को सहारा देने वाली तीनों छरकियां ढीली थीं, जिससे छरकी हवा में हिलकर ट्रांसफार्मर के फाउंडेशन तार से टकरा गई और हादसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.