गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। खाद्य विभाग की टीम सहायक आयुक्त (खाद्य) रमेश चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने जंगीपुर में कई दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच किया। इसमें सुभाष चंद्र गुप्ता की दुकान से साबुत हल्दी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि जांच के एक नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है। इसमें खामियां मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि मिलावट खोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: देख परख कर खरीदें मसाले, धनिया मिर्चा..मिलावट की भरमार इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाब चंद्र गुप्ता, अरविंद प्रजापति सहित...