Ghazipur News: हर 5 से 10 मिनट में बंद होता है रेलवे फाटक
गाजीपुर, नवम्बर 23 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में एनएच-24 स्थित बाइपास रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाला भीषण जाम राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। हावड़ा-दिल्ली मेन रेल रूट पर ट्रेनों की लगातार आवाजाही के चलते रेलवे फाटक हर पांच से दस मिनट पर बंद हो जाता है। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। सोमवार को भी पूरे दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि क्रॉसिंग से अप और डाउन मिलाकर चौबीस घंटे में करीब 200 ट्रेनों का आवागमन होता है। प्रति घंटे औसतन आठ से नौ ट्रेनें गुजरती हैं। ग्रामीण संजय, तरुण, विशाल, शिवचरण, दिलीप, पवन कुमार और करण ने आरोप लगाया कि फाटक बार-बार बंद होने से सड़क यातायात प्रभावित होता है। फाटक खुलने के बाद भी वाहनों का दबाव अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.