Ghazipur News: हमीद सेतु के अप्रोच पर बैरिकेडिंग से सड़क हुई संकरी, हादसे का खतरा
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। गंगा नदी पर बने हमीद सेतु के अप्रोच मार्ग युवराजपुर तिराहा पर पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग से सड़क संकरी हो गई है। सड़क के दोनों किनारों पर लोहे के बैरियर लगाए जाने के कारण पुल से आने-जाने वाले वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही है। संकरी सड़क पर सामने से वाहन आने पर चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि हमीद सेतु पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में चढ़ाव के पास सड़क संकरी होने से जाम की स्थिति भी बन सकती है। खासकर पुल से उतरने वाले तेज रफ्तार वाहनों और चढ़ाई की ओर जाने वाले वाहनों के आमने-सामने आने पर टक्कर का खतरा रहता है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से बैरिकेडिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.