गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हमीद सेतु पर ओवरलोड और निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाले वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए लगाया गया हाइट गेज बैरियर अराजकतत्वों ने तोड़कर सड़क किनारे फेंक दिया। रजागंज पुलिस चौकी के पास एनएचएआई की ओर से करीब दो दिन पहले लगाए गए बैरियर को बुधवार रात अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई। हमीद सेतु से होते हुए गाजीपुर-जमानियां मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। इसे देखते हुए एनएचएआई ने रजागंज और सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर के पास हाइट गेज बैरियर लगाए थे। इनका उद्देश्य निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाले वाहनों को रोकना था। हालांकि रजागंज में लगा बैरियर महज दो दिन में ही क्ष...