गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: मरदह/गाजीपुर, (प्रवीण राय)। 36 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मरदह कासिमाबाद मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण के निर्माण कार्य में गिट्टी की जगह मिट्टी डालकर सड़क निर्माण कार्य करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने छोटका मरदह के पास निर्माण कार्य रोक दिया। प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों के काम रोके जाने की सूचना पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता किरनपाल ने सड़क निर्माण में डाली गयी मिट्टी निकलवायी।मरदह-कासिमाबाद निर्माणाधीन मार्ग के निर्माण में भीड़वल एवं छोटका मरदह गांव के पास ठेकेदार की ओर से आधी गिट्टी आधी मिट्टी मिलाकर डालने से आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गिट्टी के जगह मिट्टी डाले जाने के अलावा मानक विहीन गिट्टी का प्रयोग निर्माण कार्य में किया...