Ghazipur News: स्व. राममूर्ति पांडेय की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: सादात। क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज, हुरमुजपुर में शनिवार को शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं राजनीतिक पुरोधा स्व. राममूर्ति पांडेय की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य रामधनी विश्वकर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शिक्षा, सहकारिता और समाजसेवा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. पांडेय ने अपने मूल्यों, त्याग और कर्मठता से पूर्वांचल में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य रामजी पांडेय को विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंधक विपिन कुमार पांडेय, सुशील सिंह, उदयभान सिंह सहित अनेक गणम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.