Ghazipur News: स्व. रामधारी पहलवान की 20वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर, सितम्बर 30 -- Ghazipur News: देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। देवकली ब्लाक के पूर्व प्रमुख स्व. रामधारी पहलवान की 20वीं पुण्यतिथि बुधवार को ब्लाक परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राममूरत यादव ने की। अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि स्व. रामधारी पहलवान जिले ही नहीं, बल्कि पूरे देश की धरोहर थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सामाजिक उत्थान तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह लगातार 40 वर्षों तक देवकली ब्लाक प्रमुख रहे और क्षेत्र के विकास में योगदान दिया। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर समाज को जोड़ना और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना ही सच्ची श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.