गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर (जमानियां)। शासन के निर्देश पर हर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है। लेकिन जमानियां पीएचसी पर मेला को लेकर तैनात चिकित्सक सहित प्रभारी गंभीर नहीं है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां पर 12:00 बजे तक ताला लटका मिला। जबकि आरोग्य मेला का सुबह 10:00 बजे से 04:00 बजे तक खोलने के लिए निर्धारित है। हाजी इमरान नियाजी, शशिकांत जायसवाल, मुश्ताक राइन, बृजेश कुमार जायसवाल, इस्लाम राइन, संजीत यादव, अनिल कुमार गुप्ता उर्फ खिचड़ू, रितेश वर्मा उर्फ सोनू, नारायण दास चौरसिया, मुन्ना गुप्ता सहित आदि लोगों ने कहा कि केंद्र पर जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करने के लिए अपील किया। कहा कि इसमें सुधार नहीं होने जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...