Ghazipur News: स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शशिकांत राय के निधन से खरडीहा में शोक
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी खरडीहा महाविद्यालय के प्रबंधक एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती पीजी कॉलेज गाजीपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. शशिकांत राय का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम पैतृक गांव पहुंचा। उनके निधन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर को खरडीहा महाविद्यालय परिसर में रखा गया, जहां विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्री सर्वोदय इंटर कॉलेज खरडीहा में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर लाया गया। शनिवार को दोनों शिक्षण संस्थानों में शोक अवकाश रहा। ज्ञात हो कि 30 जुलाई को लखनऊ में टहलते समय वाहन की चपेट में आने से डॉ. राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: शोक सभा कर डॉ. शशिकांत राय को दी श्रद्धांजलि मै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.