Ghazipur News: स्वच्छता और छात्राओं की सहभागिता पर जोर
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी वर्मा ने रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मनिहारी का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी शिक्षिकाएं उपस्थित मिलीं। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए परिसर को सदैव स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और रसोई व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने को कहा। छात्राओं की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए नियमित विद्यालय संचालन पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं के आपसी मतभेद समाप्त कर सहयोग और टीम भावना विकसित करने को कहा। खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से सीखने को प्रोत्साहित किया। बाद में छात्राओं के साथ सहभोज कर भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.