Ghazipur News: स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्टेड मामलों में उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर। विद्युत विभाग की ओर से विवि. खण्ड-गाजीपुर नगर के उपकेन्द्र शहबाजकुली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्टेड मामलों को लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। विभागीय टीम क्षेत्र में पहुंचकर ऐसे उपभोक्ताओं से संपर्क कर रही है, जिनके स्मार्ट मीटर किसी कारणवश डिस्कनेक्ट हो गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, बिजली बिल एवं रिचार्ज से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जा रही है। साथ ही समय से बिजली बिल का भुगतान करने और मीटर से जुड़ी समस्याओं की तत्काल सूचना विभाग को देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से विभागीय दिशा-निर्देशों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.