Ghazipur News: स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि एसडीएम सेवराई गजराज सिंह यादव के साथ दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि मेसर्स विजय खाद भण्डार, गहमर का निरीक्षण करने के दौरान विक्रेता की ओर से बिक्री रजिस्टर पर स्टाक और विक्रय की जानकारी नहीं दी गयी थी। जिसके बाद उर्वरक विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दी गयी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानों पर निरीक्षण का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को खतौनी और फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही उर्वरक का वितरण करें। उर्वरक को भण्डारित न करें। उन्होंने किसानों से कहा कि जरूरत भर ही उर्वरक की खरीदारी करें। इसे डंप नहीं करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.