गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिलदारनगर, भदौरा और जमानिया रेलवे स्टेशनों समेत आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म व फुट ओवरब्रिज पर झुंड में घूम रहे बंदर यात्रियों से सामान छीनने के साथ हमला भी कर रहे हैं। हाल में बुजुर्ग महिला और युवकों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं। यात्रियों व पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। दिलदारनगर, उसिया, रकसहा, फुल्ली और बहुवरा गांवों में भी बंदर घरों में घुसकर सामान और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। सभासद प्रतिनिधि कृष्ण मोहन गुप्ता, पूर्व सभासद शमशाद खान, सतनारायण वर्मा व दिनेश प्रधान ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। लोगों ने रेल प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग से अभियान चलाकर बंदरों को पकड़क...