गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान। सादात के एनएच-124डी मार्ग पर सोमवार को एक प्राइवेट स्कूल बस और बाइक की टक्कर में दो युवक बाल-बाल बच गए, जबकि बाइक बस के अंदर घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार डॉ. एस नाथ इंटर कॉलेज की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही थी। विपरीत दिशा से बसखारी गांव के अरुण यादव व मुस्कान बाइक से आ रहे थे। एनएच से आब्दी मार्ग की ओर मुड़ते समय बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। संयोग रहा कि बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे, लेकिन बाइक बस में घुस गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: स्कूल बस की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया। दोनों युवकों को आंशिक चोटें आई...