गाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में मां स्कंदमाता के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे अधिक भीड़ दिलदारनगर रेलवे स्टेशन की दो रेल लाइनों के बीच स्थित शहर माता मंदिर में देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता को फूल-माला, सिंदूर, कुमकुम और अक्षत अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर माता के जयकारे लगाए, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की आराधना से सुख-समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Amroha News: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, सुख-शांति का लिय...