गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। खुले में शौच से मुक्ति के लिए गांवों में बनवाए गए सरकारी शौचालय बदहाली का शिकार हैं। मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव के सोनाली पोखरी में बना सुलभ शौचालय जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ा है। दरवाजा विहीन शौचालय चारों तरफ घास-फूस और कंटीली झाड़ियों से घिरा हुआ है। परिसर में पानी भरा होने से इसकी स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, साफ-सफाई के अभाव और गंदगी के चलते इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से मरम्मत और साफ-सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...