गाजीपुर, अगस्त 16 -- Ghazipur News: नगसर। क्षेत्र के सोनहरियां वन में रविवार को वन विभाग की ओर से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे रोपे। उन्होंने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर जोर देते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की। अभियान के दौरान वन परिसर में चंदन, रुद्राक्ष, पीपल, पाकड़, बरगद, सागौन, अर्जुन, बेल, चितवन और जामुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विधायक ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने से पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और वातावरण स्वच्छ रहेगा। पेड़-पौधे जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक ने सोनहरियां वन के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्...