गाजीपुर, जुलाई 2 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निवासी 26 वर्षीय चाट विक्रेता सचिन मोदनवाल की बुधवार की शाम वाराणसी के उमरहा स्थित सर्ववेद मन्दिर के पास बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की जद में आने से मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर चौबेपुर पुलिस सैदपुर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के वार्ड-5 पटेल नगर निवासी 26 वर्षीय सचिन मोदनवाल पुत्र प्रमोद मोदनवाल कुछ माह से वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा में अपनी पत्नी वर्षा मोदनवाल संग किराए के मकान में रहता था। सचिन सर्ववेद मंदिर के पास चाट-गोलगप्पे का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। गर्मी की छुट्टी बिताने पत्नी वर्षा अपने मायके गोण्डा गई हुई थी। बुधवार शाम को हुई तेज ...