गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय सभागार में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें संग्रह अमीन लाल बिहारी यादव और रामबली यादव के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निधि ने की। एसडीएम ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और निर्धारित समय पूरा होने पर प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को सेवा से विदा होना पड़ता है। सहकर्मियों ने दोनों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह यादव, धनंजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, राहुल कुमार, रुपेश रंजन सिन्हा सहित तहसील कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Aur...