गाजीपुर, जुलाई 2 -- Ghazipur News: देवकली। आदर्श इंटर कॉलेज सियावां के प्रबंधक और सेवानिवृत्त शिक्षक रमाकांत सिंह का उनके पैतृक गांव सियावां में 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचने लगे। शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम संस्कार जौहरगंज श्मशान घाट पर किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान, प्रबंधक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जेएम कॉलेज की वरिष्ठ शिक्षिका प्रो सरोज कुमारी का हार्ट अटैक से निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...