गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर (सादात)। सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे सादात थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी अभिषेक यादव (28) पुत्र कैलाश यादव की महाराष्ट्र के नासिक में भर्ती दौड़ के दौरान मौत हो गई।बताया गया कि तीसरे चक्र में अचानक मैदान में गिरने से उसकी जान चली गई। बहनोई जो सेना में हैं, वही उसे भर्ती के लिए साथ ले गए थे। नासिक में ही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जा रहा है।अभिषेक तीन बहनों में इकलौता भाई था, अविवाहित था और पिता के दूध के कारोबार में हाथ बंटाते हुए सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटना से गांव में शोक है। प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वह होनहार युवक था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...