Ghazipur News: सूटकेस में मिला युवती का शव
गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव के पास गंगा नदी में रविवार दोपहर तीन बजे के करीब सूटकेस में बंद एक युवती का शव मिला। जानकारी के अनुसार हरिबल्लमपुर गांव के पास गंगा नदी में मछली मारे मछुआरों ने एक सूटकेस तैरता हुआ देखा। मछुआरे सूटकेस को किनारे लेकर आए। सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती की लाश मिली जो काफी सड़ी गली अवस्था में थी। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव से काफी दुर्गंध आ रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि यह सुटकेश बैग एक हफ्ता पहले फेका गया।लोगों की सूचना पर पहुंची मुहम्मदाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उप निरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि शव काफी सड़ा गला हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अब रिपोर्ट आने पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.